फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

आज टीईटी में शामिल होंगे 30 हजार अभ्यर्थी

Sun, 28 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। शहर के 20 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों में 16121 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शहर आएंगे। शहर में भीड़ जुटने पर सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शहर में रविवार को यूपी टीईटी की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में शहर के 20 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 9940 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि दूसरी पाली में शहर के 12 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसके लिए 6181 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इस तरह दोनों पालियों में 16121 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि तमाम अभिभावक परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाएंगे और परीक्षा छूटने पर घर ले जाएंगे। उनके आने जाने के दौरान शहर में वाहनों की संख्या बढ़ेगी, जिसे शहर में जाम लग सकता है। हालांकि इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की है।
विज्ञापन

गलियों में लग सकता है जाम
पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्र शहर के अंदर व्यस्ततम इलाकों में स्थित है। वहां आमतौर पर दिन में जाम लग जाता है। इन तीनों कॉलेजों में पहली पाली में 15 सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में परीक्षा छूटने के समय शहर में जाम लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस पर पाबंदी
शासन ने परीक्षा के दौरान और अधिक सख्ती करते हुए शिक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट के एंड्रायड मोबाइल उपयोग करने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, कैलकुलेटर आदि पर पाबंदी लगा दी है।
ये स्कूल बनाए गए परीक्षा केंद्र
जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, मदर एथीना स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, डीपॉल स्कूल, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, विज्ञानानंद राम नारायण वैदिक इंटर कॉलेज, लाला छोटे राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए तैनात
जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 20 पर्यवेक्षक प्रथम व द्वितीय, तीन सचल दल बनाए गए हैं। ये तीन सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे।

टीईटी परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। आवश्यक पुलिस बल लगाया गया है। जिले में धारा 144 प्रभावी है। इस लिहाज से समूह एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के पास कोई फोटोस्टेट की दुकान संचालित नहीं होगी। - ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed