फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eddie climbed a mercury disorganized files

फाइलें अव्यवस्थित देख चढ़ा एडी का पारा

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Eddie climbed a mercury disorganized files
बीएसए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सहायक शिक्षा निदेशक पहुंचीं बीएसए कार्यालय
 सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) शशिदेवी शर्मा शुक्रवार को अचानक बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने सभी अभिलेखों को देखा। कई फाइलें अव्यवस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण के बीएसए को निर्देश दिए। 
एडी पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे अचानक बीएसए कार्यालय आ पहुंचीं। उस समय बीएसए पीसी यादव और सालारपुर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र जौहर कार्यालय में मौजूद थे। एडी ने बारी-बारी से कर्मचारियों को बुलाकर उनके पटल से संबंधित फाइलों को देखा। पाया कि कई फाइलों में कमियां हैं। उनका रख-रखाव भी ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। किसी फाइल पर नंबर अंकित नहीं था। हेल्प लाइन भी काफी समय से निष्क्रिय पाई गई। एडी ने कहा कि बीएसए कार्यालय का रखरखाव तो ठीक है फिर भी उसमें काफी सुधार की जरूरत है। शशिदेवी शर्मा ने कई कर्मचारियों से बात कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


बीएसए ने शिक्षक नेता को हड़काया
जिस वक्त एडी बेसिक शशिदेवी शर्मा बीएसए कार्यालय का निरीक्षण कर रही थीं, उस समय एक प्रशिक्षु शिक्षक नेता भी किसी कार्य से बीएसए कार्यालय पहुंच गए। बीएसए पीसी यादव ने शिक्षक नेता को हड़का दिया और तत्काल कार्यालय से जाने का फरमान सुना दिया। शिक्षक नेता ने मौके की नजाकत भांप वहां से खिसकने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed