फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E rickshaw driver committed suicide by hanging himself in Budaun

Budaun News: ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 23 Feb 2024 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

बदायूं में बृहस्पतिवार रात ई-रिक्शा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी ने ई-रिक्शा मालिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
E rickshaw driver committed suicide by hanging himself in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर में बृहस्पतिवार रात 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अमित कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी पत्नी के मुताबिक अमित किराये का ई-रिक्शा चलाते थे। वह करीब दो माह का किराया नहीं दे पाए थे। इससे मालिक लगातार किराया देने का दबाव बना रहा था, जिससे अमित ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक अमित कुमार पुत्र मुकेश मूलरूप से बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मई बसई का रहने वाला था। वह करीब दो साल से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर नरऊ बुजुर्ग में अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रहा था। उसकी पत्नी पूजा का कहना है कि अमित के नाम सात बीघा जमीन थी। उसने जमीन बेचकर ही यहां मकान बनवाया था। 
विज्ञापन


अमित अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह यहां लावेला चौक के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। पिछले दो माह से ई-रिक्शा का किराया भी नहीं दे पाए थे जबकि उसका मालिक लगातार किराया मांग रहा था। वह कह रहा था कि किराया नहीं पाए तो घर का सामान ही दे दे। इससे अमित और ज्यादा परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उसने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पूजा की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। दोपहर में पोस्टमार्टम हुआ। पूजा ने बताया कि अभी उसने कोई तहरीर नहीं दी है। उसके एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed