{"_id":"59cbf5734f1c1ba0538b4b7c","slug":"dusshera-and-navaratri-celebrated-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मनाया गया दशहरा और नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मनाया गया दशहरा और नवरात्र
बदायूं।
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दशहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई कार्यक्रमों का आयोजन, रावण का पुतला भी फूंका गया
विभिन्न स्कूलों में बुधवार को दशहरा और नवरात्र मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने न सिर्फ रामलीला खेली बल्कि रावण का पुतला दहन भी किया गया।
फास्टर किड्स प्ले स्कूल में बच्चों ने विजयदशमी और नवमी बड़ी धूमधाम से मनाई। सभी बच्चे श्रीराम-सीता के स्वरूप में आए।
प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी ने बताया कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके बाद विद्यालय में रावण दहन किया गया। बच्चों ने गरबा, डांडिया प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निहारिका सिंह, चारू सिंह, शक्ति गुप्ता, कोमल, शिवानी, स्नेहा, मीना, पारुल आदि मौजूद रहे।
शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विजयदशमी एवं नवरात्र बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि मुकेश बाबू शर्मा ने बच्चों को विजयदशमी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत ने बच्चों को नवरात्र के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षक- शिक्षकाओं ने लोकगीत, भजन, भक्तिगीत आदि प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
राजाराम महिला इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने दशहरा महोत्सव मनाया। इस दौरान बालिकाओं ने राम लीला का मंचन करते हुए छात्राओं को बुराई पर अच्छाई पर जीत पाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधानाचार्य अनिता सिंह, शिक्षिका गीता सागर, मणि पांडेय, ज्योति सागर, आकांक्षा, ईशिका, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा को अभिनव तरीके से प्रस्तुत किए। बाद में रावण के पुतले का दहन किया गया।
विशेष प्रार्थना सभा प्रभारी शिप्रा अरोरा एवं नगमा ओवैस ने बताया कि बच्चों ने सर्वप्रथम मां कालिका का चंडी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद नवदुर्गा रूपों की झांकी प्रस्तुत की। इसके बाद में राम रावण युद्ध का प्रदर्शन हुआ। प्री प्राइमरी के नन्हें बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में राम दरबार की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश, विद्यालय अध्यक्ष मधु अग्रवाल, शिक्षक निदेशका शिल्पी बंसल, मनाली राठौर ,अल्का भारती, आरती सक्सेना, नक़ी अहमद, पिंकी वार्ष्णेय, शीर्षा वार्ष्णेय, मांडवी वैश्य, खुशबू दुआ, करिश्मा बब्बर आदि मौजूद रहे।