फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dussehra other Day drew crowds

दशहरा पर दूसरे  दिन उमड़ी भीड़

Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dussehra other Day drew crowds
दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे पर घंटों तक लगा जाम, यात्री परेशान
 ज्येष्ठ के दशहरा पर दो दिन के गंगा स्नान के चलते बुधवार को भी कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब नजर आया। लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। दूसरे दिन सर्वाधिक भीड़ बदायूं के श्रद्धालुओं की रही। दोपहर बाद तक चले गंगा स्नान के दौरान घाट पर जय गंगा मइया के जयकारे लगते रहे। 
दशहरा मनाने के लिए गंगाघाट पर जुटे श्रद्धालुओं ने तड़के से डुबकी लगाना शुरू कर दिया। सुबह से रेला घाट की ओर आने लगा। घाट पर हर-हर गंगे की गूंज और गंगा मइया के जयकारों के अलावा कुछ और सुनाई नहीं दिया। महिलाओं ने दान दिया। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। सहसवान रोड पर लगे मेला में पहले दिन के मुकाबले भीड़ अधिक रही। मेला में मौजूद खेल-तमाशों के संसाधनों के पास बच्चों का जमाबड़ा लगा रहा। राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर गौर करें तो दूसरे दिन करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने जीवनदायनी में स्नान किया।
विज्ञापन

-----
सिंचाई कर्मियों ने कराया शर्बतपान
कछला। दशहरा पर श्रद्धालुओं के सेवाभाव के लिए बुधवार को सिंचाई विभाग की धार्मिक कार्य सेवा समिति ने छतुइया रेल फाटक स्थित मंदिर पर शर्बत का स्टाल लगाया। सुबह से लेकर अपराह्न तक शर्बत वितरण किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार श्रद्धालुओं की भी सेवा की गई। समिति के पदाधिकारियों में राजीव सक्सेना, सूरजपाल यादव, मनोज कुमार गुप्ता, बालक राम, संजय अग्रवाल, ओमपाल, भूरे, खूब सिंह, नितिन शर्मा, शिवम, यशपाल, सत्यपाल सिंह, चंद्रपाल और दानवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोताखोरों ने डूबने से बचाए तीन श्रद्धालु
उझानी। दशहरा पर गंगा स्नान करते वक्त कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी हुकुुमसिंह का सात वर्षीय पुत्र विकल गहरे में चला गया। विकल को बचाने के लिए उसी के गांव का विजयपाल कूद पड़ा। वह भी गोता खा गया। यह देख नाव पर सवार गोताखोर आ गए। उन्होंने विकल और विजय को बमुश्किल बचाया। इसके अलावा बिल्सी क्षेत्र के गांव सराय बरौलिया निवासी 25 वर्षीय अरविंद पुत्र सुम्मेरी भी गहरे में पहुंचकर डूबने लगा। उसे भी बचा लिया गया।
-----
सक्रिय रहे राजस्व और नगर पंचायत कर्मी
उझानी। बुधवार को भी दशहरा मनाए जाने को लेकर एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव ने राजस्व कर्मियों की ड्यूटी को बरकरार रखा। नायब तहसीलदार की अगुवाई में 40 से अधिक राजस्व कर्मियों को घाट पर लगाया गया। ईओ राजकुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान ने कार्यालय केसभी कर्मचारियों को श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने को लगा दिया, लेकिन पुलिस की कमी नजर आई। पहले दिन के मुकाबले पुलिस कर्मी आधे भी नहीं लगाए गए, जबकि भीड़ बुधवार को अधिक रही।

------
उघैती में शर्बत बांटा
उघैती। लोगों ने दशहरा मंगलवार को, तो कुछ ने बुधवार को मनाया। गांव में जगह-जगह शर्बत का वितरण किया गया। महाकाली के मंदिर पर आरती व भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद शर्बत और हलुवा के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, चट्टन गुप्ता, भोले गुप्ता, राजपाल सिंह, डा. रवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed