{"_id":"59cfea154f1c1b78548b5188","slug":"durga-s-immersion-of-statues-at-kachla-ganga-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगा घाट पर किया गया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगा घाट पर किया गया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागिन महिलाओ ने मां को लगाया सिंदूर, हर प्रसाद मंदिर से शुरू हुई विदाई यात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की ओर से हर प्रसाद मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ। इसमें बंगाली पंडित अशोक चक्रवर्ती के सानिध्य में सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से माता रानी को विदा किया।
सुबह सात बजे माता रानी की विदाई की गई। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने माता रानी का शृंगार किया और वस्त्र दान किए। इसके बाद में विधि विधान से मातारानी को विदा किया गया। इसके बाद में विदाई यात्रा निकाली गई। जो शहर के हर प्रसाद मंदिर से सुबह नौ बजे शुरू हुई। इसमें सबसे पहले काली अखाड़ा उसके बाद में माता की झांकियां के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। विदाई यात्रा के दौरान लोगों ने माता रानी की आरती उतारी, जगह- जगह पुष्ण वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद में कछला घाट पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान मुकेश वैश्य, नवनीत गुप्ता, अंकित सक्सेना, मनीष अरोरा, प्रतीक मक्कड़, रवि झा, गौरव चावला, विशाल सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, अंकुश सक्सेना, विशाल गुप्ता, रूपक वैश्य, संजीव आहूजा मौजूद रहे।