फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dumper rammed tractor from behind in Ujhani, driver died

Budaun News: उझानी में डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को रौंद डाला, चालक की मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dumper rammed tractor from behind in Ujhani, driver died
उझानी में डंपर की चपेट में आने से पलटा ट्रैक्टर को देखते राहगीर। संवाद
उझानी। बदायूं रोड पर एक फिलिंग स्टेशन के सामने तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (23) पुत्र रामनिवास ने सोमवार दोपहर मंडी समिति आकर धान बेचे थे। अपनी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौटते समय पीछे से डंपर की साइड लग गई। इससे करीब 20 मीटर तक ट्रैक्टर घिसटता चला गया।
विज्ञापन

चालक भूपेंद्र ट्रैक्टर पलटते ही सड़क पर गिर पड़े और डंपर के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस को ट्रैक्टर का चेसिस नंबर सर्च करके उसके मालिक के नाम और पते की जानकारी जुटानी पड़ी। ट्रैक्टर मृतक भूपेंद्र के पिता रामनिवास के नाम से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर गांव के ही वीर सिंह को फोन कर उनके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। मृतक के पड़ोसी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पांच साल पहले ही भूपेंद्र की शादी हुई थी। उनकी इकलौती संतान के रूप में चार साल का बेटा है। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि शिनाख्त हो जाने के बाद शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। डंपर पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है।

उझानी में डंपर की चपेट में आने से पलटा ट्रैक्टर को देखते राहगीर। संवाद

उझानी में डंपर की चपेट में आने से पलटा ट्रैक्टर को देखते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed