फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dump bike in the Dunlop, one Youth's death, one injured

डनलप में घुसी बाइक, एक  युवक की मौत, एक घायल

Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dump bike in the Dunlop, one Youth's death, one injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेमी गांव के पास हुआ हादसा      
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव दहेमी के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से डनलप में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर जख्मी हो गया। डनलप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।      
कुंवरगांव के गांव गर्रुइया निवासी अमित (22) पुत्र विजेंद्र अपने चचेरे भाई सुनील (19) पुत्र रक्षपाल के साथ बाइक से बदायूं आ रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर इनकी बाइक डनलप में पीछे से घुस गई। हादसे में अमित की मौके पर मौत हो गई और सुनील गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डनलप को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त के बाद परिवार वालों को खबर दी गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। अमित के परिवार में कोहराम का माहौल है।       
विज्ञापन

    
अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, एक व्यक्ति ने जान गंवाई       
एम-एफ हाईवे पर वनकोटा गांव के पास हुआ हादसा    
 
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा गुरुवार देर रात हुआ।       
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी 30 वर्षीय आशीष कुमार मोहल्ले के ही बबलू नाम के व्यक्ति के साथ गुरुवार को वजीरगंज गए थे। देर रात यह दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गांव वनकोटा के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों लोग के जेब से निकले कागजों के आधार पर शिनाख्त की। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।       
 
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल      
बगरैन। वजीरगंज थाने के गांव करेंगी के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल हो गया। घायल क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी नन्हे पुत्र देवेंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।    ------      

संदिग्ध हालात में युवक की मौत    सिलहरी। सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed