फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drain construction in final stage, road to be rejuvenated soon

Budaun News: नाला निर्माण अंतिम चरण में, सड़क का जल्द होगा कायाकल्प

Sun, 21 Sep 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Drain construction in final stage, road to be rejuvenated soon
उझानी में निर्माणाधीन नाला। संवाद - फोटो : अमर उजाला
उझानी। स्टेशन रोड पर घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक खस्ताहाल सड़क का जल्द ही कायाकल्प कराया कराया जाएगा। इस दिशा में नगर पालिका परिषद ने पिछले महीने सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण भी शुरू करा दिया, जो अंतिम चरण में है। सड़क के कायाकल्प के बाद दुकानदारों समेत राहगीरों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




कस्बे में लिंक रोड मोड़ से स्टेशन तक सड़क का जीर्णोद्धार पिछले साल हो गया। लिंक रोड मोड़ से घंटाघर चौराहे तक कायाकल्प नहीं होने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। पिछले दिनों बारिश से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई तो पालिका ने अवर अभियंता से सर्वे कराया। कायाकल्प पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क के दोनों ओर रिफ्लेक्टरयुक्त पट्टियां भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


----------------



घंटाघर चौराहे से लिंक रोड के बीच हैं कई दफ्तर



- घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका, रामलीला मैदान, एमजीपी कॉलेज के अलावा कई निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। पालिका कार्यालय के सामने दोपहर तीन से रात नौ बजे तक खानपान के स्टॉल पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------



- उझानी कस्बे में घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक सड़क में गड्ढे होने का मामला संज्ञान में आने के बाद ही सबसे पहले दोनों ओर नाला निर्माण शुरू कराया गया। जल्द ही सड़क का कायाकल्प भी होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - पूनम अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed