{"_id":"627e71ee2a1d9b33aa54a10d","slug":"dowry-spoiled-relationship-on-demand-car-family-members-said-now-bride-will-not-go-her-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज ने बिगाड़ा रिश्ता: सास की मांग पर घरवाले बोले- अब ससुराल नहीं जाएगी बेटी, दूल्हे ने थाने में दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज ने बिगाड़ा रिश्ता: सास की मांग पर घरवाले बोले- अब ससुराल नहीं जाएगी बेटी, दूल्हे ने थाने में दिया तलाक
Fri, 13 May 2022 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 13 May 2022 08:27 PM IST
सार
सैदपुर कस्बे में निकाह के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाह के दौरान हुई मारपीट के मामले में घरातियों और बरातियों में आखिरकार समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने दुल्हन को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया तो दूल्हे ने थाने में लिखकर तलाक दे दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया जेवर भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात सैदपुर कस्बे में निकाह के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। बताते हैं कि बुधवार रात शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले से बरात आई थी। बरात का जोरदार स्वागत हुआ। निकाह पढ़ा गया। बाद में दूल्हे की मां ने दहेज में कार मांग ली। इससे मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने जब दुल्हन को छोड़ने की बात कही तो मारपीट हो गई। तब से दूल्हा और उसका बहनोई थाने में बैठा था। बृहस्पतिवार रात तक इसमें कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में फैसला हो गया। उन्होंने पुलिस को एक समझौतानामा लिखकर दिया है, जिसमें दूल्हे ने थाने में एक तलाक पत्र भी दिया है। उन्होंने एक-दूसरे को दिया जेवर वापस ले लिया है। दुल्हन पक्ष ने बताया कि इतना विवाद होने के बाद अब लड़की उस घर में भेजना सही नहीं है। वह उसकी दूसरी जगह शादी करेंगे।
विज्ञापन