{"_id":"61c611431016f113e616603d","slug":"double-engine-government-working-for-women-empowerment-badaun-news-bly470365080","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही डबल इंजन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही डबल इंजन की सरकार
विज्ञापन
महिला सम्मेलन में मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री गुलाबो देवी व अन्य। सं
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। केंद्रीय संसदीय कार्य, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा ने भरपूर काम किया। मोदी और योगी सरकार में महिलाओं का सम्मान करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं तक सीधे लाभ पहुंचाया है। सुरक्षा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल मंडी समिति के पास स्थित एक लॉन में शुक्रवार को महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटियों को मजबूत बनाने के लिए शादी की आयु 21 वर्ष करने का कानून बनाया है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप, लैपटाप दिए हैं।
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों के साथ महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को गिनाया। कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत से यूपी में फिर कमल खिलेगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही संभव है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यूपी में पहले जो लोग अपराध के दम पर राजनीति करते थे वे योगी सरकार में घुटने टेक रहे हैं। योगी सरकार में बेटियां और महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। संचालन सीमा राठौर ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव, रजनी मिश्रा, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी शीतल श्रीवास्तव, योग्यता रस्तोगी, सोनम अरोरा, विमला भारद्वाज, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता के घर केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया भोजन
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पटियाली सराय में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता शोहित उपाध्याय के आवास पर भोजन किया। इस दौरान मंत्री के साथ नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी रहे। यहां भोजन करने के बाद मंत्री रवाना हो गए। संवाद