फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dont burn stubble earn Rs 300 by selling stubble per quintal

Budaun News: पराली जलाएं नहीं, 330 रुपये क्विंटल बेचकर कमाएं रुपये, ये प्लांट कर रहा खरीदारी

Tue, 17 Oct 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 05:47 PM IST
सार

पराली जलाने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने वाले व्यक्ति पर जर्माने प्रावधान है। लेकिन पराली बेचकर किसान अतिरिक्त रुपये कमा सकते हैं। बदायूं में एचपीसीएल प्लांट द्वारा 330 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली की खरीदारी की जा रही है।

विज्ञापन
Dont burn stubble earn Rs 300 by selling stubble per quintal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

धान की कटाई के बाद उसके बचे अवशेष (पराली) में कुछ किसान आग लगा देते हैं। शासन ने इस पर पूर्णत रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं, साथ ही पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा है। बदायूं जिले में एक केस पराली जलाने का सामने आया था, वह भी संभल जिले के किसान का था। प्रशासन के अनुसार, एचपीसीएल प्लांट को पराली बेचकर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। खेतों में पराली न जलाएं। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

विज्ञापन


केंचुआ को किसानों का दोस्त माना जाता है, क्योंकि वह जमीन को भुरभुरा बनाता है। जिससे उसकी उर्वरा शक्ति बढ़ती है, लेकिन पराली जलाने से केंचुआ समेत अन्य बैक्टीरिया मर जाते हैं। इससे फसल की पैदावार पर असर पड़ता है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगा दी है। इसमें दो हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक जुर्माना तय किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंWeather: बरेली में आंधी-पानी के साथ बरसे ओले, एक लाख घरों की बिजली रही गुल; सर्दी का होने लगा एहसास
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस साल में जिले में संभल के एक किसान द्वारा जिले के बॉर्डर के समीप पराली जलाने का मामला संज्ञान में आया। उस किसान को समझाया गया, साथ ही संबंधित तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया। कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि दातागंज तहसील में एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) का प्लांट लगा है। वहां पर किसान अपनी पराली को बेच सकते हैं। एचपीसीएल प्लांट द्वारा 330 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली की खरीदारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed