फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not vote , then put the jam

वोट नहीं डालने दिया तो लगाया जाम

Sat, 10 Oct 2015 12:07 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 10 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Do not vote , then put the jam
सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में मचौना की मढ़ैया में पोलिंग पार्टी ने पहचान
विज्ञापन
पत्र को लेकर वोट नहीं डालने दिए तो मतदाताओं ने हाईवे पर आकर जाम लगा दिया और जबर्दस्त नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे में ही सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एसपी देहात मुन्ना लाल फोर्स के साथ  मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया तब कहीं ग्रामीणों ने जाम खोला।
सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत का प्रथम चरण का मतदान हुआ। इस ब्लॉक के गांव मचौना की मढै़या में मतदान कर्मचारियों ने मतदाताओं से पहचान पत्र के बारे में अधिक पूछताछ की और बिना वोटर आईडी के वोट डालने को मना कर दिया। इससे तमाम मतदाता परेशान हो उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों के इशारे पर मतदान टीम उन्हें मतदान से वंचित करना चाहती है। दर्जनों मतदाताओं ने पास ही बदायूं मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीयों को मतदान कराए जाने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। करीब 12 बजे लगा जाम से आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed