{"_id":"58e644cc4f1c1bdc315b6bf7","slug":"do-not-stay-dry-pond-tube-well-hand-pumps-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे न रहें तालाब, खराब नलकूप-हैंडपंप ठीक हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे न रहें तालाब, खराब नलकूप-हैंडपंप ठीक हों
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे न रहें तालाब, खराब
नलकूप-हैंडपंप ठीक हों
-डीएम ने दिए आदेश, विद्युत उपकेंद्रों पर मौजूद रहेंगे जेई या एई
डीएम पवन कुमार ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में सभी सूखे तालाबों में तत्काल पानी भरवाने और खराब नलकूपों तथा हैंडपंपों को ठीक कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधीनस्थ अफसरों से कहा है कि अगर कहीं कोई तालाब सूखा पाया गया या फिर हैंडपंप और नलकूप खराब मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को सदर तहसील सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के अलावा जहां भी सरकारी हैंडपंप मामूली मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। डीएम ने विद्युत एवं नलकूप विभाग के अभियंताओं को हिदायत दी कि दो दिन के अंदर राजकीय नलकूपों का सर्वे कराकर पता किया जाए कि कितने नलकूप तकनीकी एवं विद्युत दोष के कारण खराब हैं, उनको भी एक सप्ताह से पहले दुरुस्त करा दिया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के स्तर पर निश्चित अवधि में बदलवाया जाए। डीएम ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि विद्युत उपकेन्द्रों पर एई अथवा जेई अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें और विद्युत लाइन टूटने के कारण गेहूं की फसल में यदि कहीं पर भी अग्निकांड का मामला संज्ञान में आता है तो ऐसे मामलों में तत्परता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसानों द्वारा गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है और विद्युत विभाग की लाइनों के कारण कोई अग्निकांड की घटना होती है तो तहसील प्रशासन भी प्राथमिकता के आधार पर पीड़ित परिवार का सहयोग करें।