फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not mess with the purity of the exam

परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ न करें केंद्र व्यवस्थापक

Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं Updated Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोमवार  को डीएम ने एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव के साथ यूपी बोर्ड के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कुछ केंद्रों पर उनको सिटिंग प्लान ठीक नहीं मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सामूहिक नकल कराने वाले परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। एफआरआई होने पर जेल जाना होगा इसलिए बोर्ड परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मर्यादित वेशभूषा में ही ड्यूटी करें। सुबह सबसे पहले डीएम पवन कुमार शहर के लाला छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हो रही थी, यहां 243 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 225 परीक्षार्थी उपस्थित थे तथा 18 छात्र  परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। वजीरगंज स्थित एनआर इंटर कॉलेज पहुंचे, यहां भी अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। 305  परीक्षार्थियों के सापेक्ष 260 ही परीक्षार्थी उपस्थित थे। 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। डीएम ने निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं का सिटिंग प्लान अनुक्रमांक के आधार पर क्रमानुसार बनाया जाए और इसका किसी  भी स्थिति में उल्लंघन न हो, वरना केन्द्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed