Health: अंडा खाने के शौकीन हैं तो ये बात जरूर जान लें, एक गलती सेहत पर पड़ सकती है भारी
प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विक्रेता अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने को अंडे की ट्रे पर स्टीकर, उत्पादन तिथि, पिन कोड अनिवार्य रूप से अंकित करें। उत्पादन तिथि के तीन दिन के अंदर अंडों की बिक्री कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडे खाने के शौकीन लोगों व इसकी बिक्री करने वाले व्यवसाइयों के लिए जरूरी खबर है। अंडे की गुणवत्ता को बरकरार रखने व एक्सपायरी डेट निकलने से पहले इसकी बिक्री की जिम्मेदारी व्यवसायियों की है। एक्सपायरी डेट निकलने के बाद इसे खाने से लोग बीमार हो सकते हैं।
बदायूं जिले में कई बार ऐसी स्थिति देखने को मिली है कि दुकानदारों द्वारा लोगों को रखे हुए अंडे दे दिए गए, जिसे खाने के बाद लोगों की तबीयत तक बिगड़ गई। खराब अंडे से होने वाले नुकसान को देखते हुए शासन द्वारा इसकी बिक्री सहित अन्य पहलुओं को लेकर नियम जारी किया गया है।
आदेश में ये कहा गया
प्रदेश सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि विक्रेता अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने को अंडे की ट्रे पर स्टीकर, उत्पादन तिथि, पिन कोड अनिवार्य रूप से अंकित करें। उत्पादन तिथि के तीन दिन के अंदर अंडों की बिक्री कर दें। बाहर से जिन वाहनों में अंडे मंगवाएं, उसमें और व्यवसायी अपने गोदाम व दुकान में भी कोल्डचेन की व्यवस्था करें। पिन कोड की अनिवार्यता से पता रहता है कि अंडा किस शहर या कस्बे से खरीदा गया है।
दुकानदार अशफाक का कहना है कि गर्मी में वैसे भी अंडे की डिमांड घट जाती है। ऐसे में मांग के सापेक्ष ही अंडे मंगवाते हैं। थोक व्यापारी ने बताया कि अंडों को कोल्डचेन में रखने का आदेश मिला है, साथ ही तीन दिन में अंडा बेचना है। ऐसा होना बेहद ही मुश्किल है, फिलहाल व्यवस्था नहीं है। पहले जैसे ही काम चलाया जा रहा है।
हरियाणा और दिल्ली से आता है अंडा
जिले में आमतौर पर बड़े व्यापारी हरियाणा या दिल्ली से अंडा मंगवाते हैं। इसके बाद व्यापारी उसे जिले में सप्लाई करते हैं। वहीं छोटे व्यापारी बरेली से भी अंडे की खरीदारी करते हैं। उसके बाद में इसको बेचते हैं।
अंडे की गुणवत्ता को ऐसे रख सकते हैं बरकरार
गर्मी में अंडे की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। साथ ही कोल्डचेन के लिए स्टोर रूम में एसी की व्यवस्था होने से अंडे को करीब सात से आठ दिन तक रखा जा सकता है।खराब अंडे खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा
गर्मी के मौसम में चार से पांच दिन बाद अंडे खराब होने लगते हैं। ऐसे में जो लोग इसका सेवन करते हैं, उनकी आंतों में सूजन, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और फूड प्वाइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को ताजा अंडे का ही सेवन करना चाहिए।
सीवीओ निरंकार सिंह मलिक ने बताया कि आदेश आया है, लेकिन उसके बाद सभी लोग चुनाव में व्यस्त हो गए थे। अब इसका पालन कराया जा जाएगा। तीन दिन के अंदर अंडा को बेचना व्यापारियों के लिए जरूरी है।