फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM seizes illegal vehicles

डीएम के तेवर तीखे, उतरे सड़क पर

Sat, 28 Apr 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 28 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM seizes illegal vehicles
DM Budaun

डीएम ने शहर के पुलिस लाइन चौराहे व कुंवरगांव रोड से दो टेंपो सहित चार वाहनों को पकड़ा। जिन पर पीछे और इधर-उधर यात्री लटके हुए थे। उन्हें पुलिस को देते हुए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कुंवरगांव पुलिस ने एक टेंपो का चालान और दूसरे को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। जबकि शहर में पकड़ी गई दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया।       

विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह जब कुंवरगांव क्षेत्र से बदायूं की ओर आ रहे थे। तभी उन्होंने टेंपो और अन्य वाहनों पर यात्रियों को लटके देखा। इससे डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधीनस्थ सुरक्षाकर्मियों को यात्रियों को लटकाकर चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए कहा। कुंवरगांव रोड पर दो टेंपो को रोककर चालकों सहित थाना कुंवरगांव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस लाइन चौराहे पर भी खड़े होकर डीएम ने यात्री लटकाकर चलने वाले वाहनों का जायजा लिया तो दातागंज को जा रही गाड़ी के पायदान पर भी कई यात्री लटके दिखे। इस पर उसे सुरक्षाकर्मियों से रुकवाकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं ओवरब्रिज पर मैजिक गाड़ी के पायदान पर भी यात्री बुरी तरह लटके मिले।  डीएम ने इस वाहन को भी चालक सहित पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। डीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सवारी ढोने वाले सभी वाहनों के प्राथमिकता के आधार पायदान कटवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह भी ध्यान दिया जाए कि कोई भी वाहन पीछे व इधर उधर यात्रियों को लटकाकर न चले। इधर, पुलिस लाइन में पकड़ी गई दोनों गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed