फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM of the suffering farmers complain

डीएम से की पीड़ित किसानों ने फरियाद

Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर के किसानों ने  डीएम से फरियाद करते हुए कहा है कि लेखपाल रतीभान सिंह को उनके गांव से हटाया जाए। वह किसानों से खुलाआम सुविधा शुल्क मांग रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर धमकी दे रहा है कि अगर ऐसा नहीं करोगे तो अनुदान नहीं मिलेगा। डीएम से फरियाद करने वालों में नाजिम अली, आले मोहम्मद, विधवा रामश्री, राम स्वरूप शाक्य, होरी लाल, रमजानी, मुन्ना लाल, जयंत कुमार शर्मा, सोहन पाल, जोगराज, मुरारी, सोहन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लेखपाल ने नहीं की सुनवाई
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अगौल के जाटन नगला निवासी सत्यदेव शर्मा ने डीएम और एसडीएम को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि जाटन नगला में उनकी और उनके भाई के जौ, गेहूं आदि की फसल हवा और बरसात में नष्ट हो गई। लेखपाल से बहुत कहा लेकिन उन्होंने उनकी फसल के नुकसान को नहीं लिखा। गांव के आसपास के किसानों से पूछ लिया जाए कि उनका भारी नुकसान हुआ है। इसलिए उनको खेती का मुआवजा दिलाया जाए। वह केवल खेती पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन


चौपाल पर बैठकर किया सर्वे  
दातागंज के गांव नबीगंज के लेखपाल राम भरोसे लाल पर आरोप लगाया है। उन्होंने गांव में सर्वे के नाम पर केवल एक घंटा चौपाल पर बैठकर फर्जी सर्वे कर लिया हे। एसडीएम ने इस सर्वें में मात्र 50 चेक बांटे हैं। गांव के किसान जिनका नुकसान अधिक हुआ है चेक नहीं मिला। इस संबंध में डीएम को शिकायत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामलाल, धनपाल, राम किशोर, रामू, महेंद्र, कायम सिंह, उमेश पाल सिंह आदि किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमानी सूची की तैयार
दातागंज के ही गांव पिपला के 72 किसानों ने डीएम को शिकायत भेजी है कि उनके गांव के लेखाल ने अपने परिचितों के यहां बैठकर राहत राशि को मनमानी सूची तैयार की है। जबकि गांव के अधिकतर किसानों की फसलें तबाह हो चुकी हैं। शिकायत दर्ज कराने वालों में शेलेंद्र सिंह, रामवती, लल्लू, अनिल कुमार, मुलायम सिंह, कुलदीप सिंह, सत्यपाल सिंह आदि  शामिल हैं।


समुचित मुआवजा दिया जाए
अपना दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी पार्टी को किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता है। बरसात और तेज हवाओं से नष्ट फसल का मुआवजा हर किसान को दिया जाए। किसान मौसम की मार में पहले सूखा और अब हवाओं के साथ बारिश से हुई फसलों के कारण आर्थिक दुर्दशा का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed