फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM inspected the Badaun-Kasganj highway, instructed to speed up the construction

Budaun News: बदायूं-कासगंज हाईवे का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Thu, 24 Apr 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the Badaun-Kasganj highway, instructed to speed up the construction
निर्माणाधीन बदायूं-कासगंज नेशनल हाईवे का निरीक्षण करते डीएम अवनीश कुमार राय।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम अवनीश कुमार राय ने बुधवार को निर्माणाधीन बदायूं-कासगंज नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज तिराहा व उझानी बाईपास में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। इस कार्य को तेजी लाने और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बरेली से मथुरा तक का मार्ग अपग्रेड कर फोरलेन नेशनल बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में मथुरा से हाथरस, द्वितीय चरण में हाथरस से कासगंज, तृतीय चरण में कासगंज से बदायूं, चौथा चरण में बदायूं से बरेली का निर्माण शामिल है। पहले चरण का कार्य पीएनसी इंफ्रा व अन्य द्वारा किया जा रहा है। द्वितीय व तृतीय चरण का कार्य जीआर इन्फ्रा करवा रही है। चौथे चरण का काम धारीवाल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। बदायूं से कासगंज के बीच 56 किमी का कार्य होना है। डीएम ने कहा कि बरेली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने से आमजन को सुविधा होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। समयबद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय उनके साथ एडीएम वित्त व राजस्व वैभव शर्मा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed