फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM in Action

राशन की दुकानों से नदारद मिले वितरण अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका

Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM in Action
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने सोमवार को बिल्सी क्षेत्र में राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नहीं बल्कि तीन दुकानों पर डीएम को वितरण अधिकारी नदारद मिले। इस पर डीएम ने नदारद वितरण अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही डीएसओ को निर्देश दिए कि वह जांच कर पता करें कि किन दुकानों से वितरण अधिकारी और नदारद हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर के ग्राम, हैदलपुर, गजा, सतैती चूरा में राशन की विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। ग्राम हैदलपुर में कोटेदार तारा सिंह की दुकान से वितरण अधिकारी कमल सिंह, ग्राम गजा में कोटेदार अखलेश कुमारी की दुकान से वितरण अधिकारी डोरी लाल व ग्राम सतैती चूरा में कोटेदार जितेंद्र पाल सिंह की दुकान से वितरण अधिकारी सूर्यप्रताप डीएम के निरीक्षण में गायब मिले। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नदारद वितरण अधिकारियों का वेतन रोकते हुए इन पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि वह पता करें कि किन दुकानों पर वितरण अधिकारी नदारद हैं। ऐसे वितरण अधिकारियों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की सके। हालांकि राशन की दुकानों पर मौजूद ग्रामीणों से वितरण के संबंध जाना तो उन्होंने बताया कि उन्हें बिना किसी परेशानी के निर्धारित मानक के अनुसार राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed