फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM emphasizes on ODF

गांवों को जल्द ओडीएफ करने पर डीएम को जोर

Sat, 29 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 29 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
DM emphasizes on ODF
DM Anita
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में समस्त नोडल अधिकारियों को आवंटित गांव जल्द से जल्द ओडीएफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों का बचा हुआ कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं, उनके  लिए निर्माण कराया जाए और खुले में शौच को जा रहे लोगों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रुचि लेकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने गांवों में पहुंचकर किए गए कार्य का निरीक्षण करें और बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं, इससे जनपद को खुले से शौच मुक्त कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का शौचालय बन जाए वे लोग अपना शौचालय प्रयोग में जरूर लाएं। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां एवं घटनाएं घटित होती रहती हैं। इनसे शौचालय बनाकर बचा जा सकेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed