फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM at the district hospital Imprint, six doctors found absent

डीएम का जिला अस्पताल पर  छापा, छह डॉक्टर नदारद मिले

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो             बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो             बदायूं।  Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM at the district hospital Imprint, six doctors found absent
औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
48 कर्मचारियों समेत इमरजेंसी का पूरा स्टाफ भी था गायब
विज्ञापन

अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए निर्देश      
अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमएस को लगाई फटकार    
       
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उनको छह डॉक्टर और 48 अन्य कर्मचारी नदारद मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को सभी नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी की फटकार लगाई। निर्देश दिए कि साफ-सफाई में ध्यान देने के साथ व्यवस्थाओं में भी सुधार करें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद डीएम इमरजेंसी पहुंचीं। यहां पूरा स्टाफ गायब मिला। डीएम ने इस पर सीएमओ को कार्रवाई का आदेश दिया। वार्ड में गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने मरीजों से बात भी की। डीएम को कई डॉक्टर बिना ड्रेस और नेम प्लेट के मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर यूनीफार्म और नेम प्लेट के साथ ही ड्यूटी करेंगे। बाद में डीएम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिऐटर में भी व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने निर्देश दिए कि सुबह आठ बजे तक अस्पताल परिसर में सफाई हर हालत में हो जानी चाहिए।      
                
ब्लड बैंक में सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की                          
हालांकि डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ब्लड बैंक में सफाई व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने ब्लड बैंक के सफाई कर्मचारियों और बाकी स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। बाद में दो सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए कहा। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि पूरे अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक की तरह ही सफाई व्यवस्था मिलनी चाहिए। अगले निरीक्षण में खामियां मिलीं तो बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाएगी।            
विज्ञापन

                 
ये डॉक्टर मिले लापता
                         
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधारानी, सर्जन डॉ. अवधेश कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. देवेंद्र कुमार, फिजीशियन डॉ. एनके सिंह, ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. राजेश कुमार वर्मा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्टाफ मिला नदारद      
सिस्टर एस. वैलिंगटन, फार्मासिस्ट मुकेश यादव, विजेंद्र कुमार यादव, इलैक्ट्रीशियन दिग्विजय सिंह, जनरेटर ऑपरेटर ओम प्रकाश, चौकीदार दिनेश कुमार, कहार संगीता देवी, सफाईकर्मी शोभारानी, एएनएम मुसर्रत बेगम, बार्ड ब्वाय रोशन लाल, सुलेमान, प्रकाश वीर सिंह, डाल चंद, आरिफ अली, शोएब अली, गोविंद, नवीन कुमार, राजेश कुमार, राहुल शर्मा, बुधपाल, रोहित, हृदेश नारायन, बार्ड आया बबली शर्मा, अतिया बेगम, संविदाकर्मी विनोद कुमार जैन, स्टाफ नर्स कुमारी डॉली, शील महेश, रंजीता सिंह, आकांक्षा, आशा देवी, विजय लक्ष्मी, ममता कुमारी, उमेश कुमार, जीतू कुमार, अमित कुमार, उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जुलेखा उस्मानी, सतेन्द्र कुमार, सलमान हुसैन, सबी खान, सुरेन्द्र पाल वर्मा, हरीश पाल मौर्य, कुमारी शिवानी, राजीव कुमार, अजय कुमार, रोहित सक्सेना, रवि कश्यप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed