{"_id":"6a5e79dbe42789654804ad45","slug":"dm-and-ssp-inspected-kachhla-ganga-ghat-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168917-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बदायूं। सावन माह और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार दोपहर कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव की स्थिति देखी गई। डीएम ने स्नान स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, रैन बसेरे और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि सावन शुरू होने में केवल नौ दिन शेष है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
गंगा के बढ़े जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्नान स्थल ही बनाए जाएं। घाट तक पहुंचने के लिए केवल दो रास्ते खोले जाएं। अन्य सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाए। खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडी, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही स्नान स्थलों पर पीएसी के गोताखोर, पुलिसकर्मियों और लाइफ जैकेट के साथ सुरक्षा बल तैनात किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।