फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DJ, loudspeaker, will be allowed in Kannada tour with permission

अनुमति लेकर ही कांवड़ यात्रा में बजेगा डीजे, लाउडस्पीकर

Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
DJ, loudspeaker, will be allowed in Kannada tour with permission
कांवड़ यात्रा - फोटो : डेमो
-प्रशासन ने सावन मास की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन

श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दौरान अनुमति के बिना कोई श्रद्धालु डीजे तथा लाउडस्पीकर नहीं बजा सकेगा। निर्धारित प्रारूप एक पर आवेदन करने के बाद ही संबंधित एसडीएम अथवा नगर मजिस्ट्रेट अनुमति प्रदान करेंगे। अनुमति के बाद भी आपत्तिजनक सीडी बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। भंडारा आयोजन के लिए भी अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
बुधवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसएसपी चंद्र प्रकाश ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में कावड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जनपद में सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराना प्रत्येक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का निजी उत्तरदायित्व होगा। पूरे माह सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला चिकित्सालय में हर समय चिकित्सक एवं एंबुलेंस मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि रोड से सटा कर भंडारों के स्टॉल और ठेले न लगने दिए जाएं। डीएम ने क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के साथ कोई रियायत न बरतते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गों का रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर सहित सभी उप जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।      
विज्ञापन

----- 
शराब, मीट-मछली की बिक्री बंद रहेंगी               
बदायूं। श्रवण माह के दौरान बदायूं सीमा में मुख्य मार्ग पर पड़ने वाली सभी प्रकार की मीट की दुकानें बंद रहेंगी। पूरे माह शराब और मीट की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। रोड किनारे के ढाबों पर भी मांसाहारी भोजन नहीं बेचा जा सकेगा। जनपद में शीघ्र ही धारा 144 लागू कर दी जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों पर स्थापित स्वच्छ शौचालयों का पहली बार श्रद्धालु प्रयोग कर सकेंगे। यहां पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह को हिदायत दी कि पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ शौचालयों और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए              
बदायूं। कावड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच जोनल तथा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रथम एवं द्वितीय पाली में लगाया गया है। 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी दो पालियों में ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। प्रथम पाली प्रात: आठ से शाम आठ बजे तक तथा द्वितीय पाली शाम आठ से प्रात: आठ बजे तक निर्धारित है। कछला घाट के प्रथम जोन पर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, उझानी जोन में उप निदेशक मंडी परिसर, बदायूं के प्रथम जोन में जिला राजस्व अधिकारी, द्वितीय में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी तथा दातागंज जोन में उप जिलाधिकारी दातागंज को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में दो, सेक्टर में छह तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट में चार अधिकारियों को आरक्षित रखा गया है।       
-----      
स्नान घाट पर रखें सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद              
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने 10 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास को दृष्टिगत रखते हुए कछला स्थित गंगा घाट पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के साथ ही नावों एवं गोताखोरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंगा में चेतावनी बोर्ड, बेरीकेडिंग, वॉच टावर, नियंत्रण कक्ष, वाहन पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा घाट पर 50 अस्थाई शौचालय भी स्थापित कराए जाएं।     
-----      
झूलती विद्युत लाइनों को सही कराने के निर्देश              
डीएमने विद्युत, लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सावन की तैयारियां तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नालों से निकाली गई गंदगी श्रावण मास के दौरान यदि मुख्य मार्ग पर पड़ी पाई जाती है तो निकायों के ईओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को भी हिदायत दी कि मुख्य मार्ग पर कोई भी विद्युत लाइन झूलती हुई न पाई जाए। कछला घाट से जनपद की सीमा में आने वाले संपूर्ण मुख्य मार्ग तथा पटरियों को भी दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को हिदायत दी गई। 
-----      
तैयारी को पुलिस लाइंस में बैठक आज              
बदायूं। कावड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को शाम चार बजे पुलिस लाइंस स्थित सभाकक्ष में डीएम तथा एसएसपी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि इस बैठक में यदि और कोई नागरिक प्रतिभाग करना चाहे तो कर सकता है।       

----      
कछला गंगा घाट पर भी होगी समीक्षा बैठक              
बदायूं। कछला स्थित गंगा घाट पर व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आठ जुलाई को सायं चार बजे होगी। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने के बाद ही बैठक में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed