फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divisional Commissioner, on the orders of the occupation did not

मंडलायुक्त के आदेश पर भी नहीं हटे कब्जे

Sat, 13 Feb 2016 07:36 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner, on the orders of the occupation did not
 
विज्ञापन

 मंडलायुक्त के आदेश का जिले के अफसर कितना अनुपालन कर रहे हैं कि इसका बानगी सार्वजनिक स्थलों को कब्जा मुक्त कराने के अभियान से लगाई जा सकती है। जिले की पांच तहसीलों में 536 ऐसे स्थानों को चिन्हत किया गया था जहां चकरोड़, सार्वजनिक प्रयोजन की भूमि पर कब्जे थे। मंडलायुक्त के आदेश के वाबजूद अभी तक 42 प्रतिशत स्थानों यानी  229 जगहों से ही एसडीएम और तहसीलदार कब्जे हटवा सके हैं। अभी भी 307 चकरोड़ तथा सार्वजनिक स्थानों से कब्जे हटाया जाना बाकी है।
बताते चलें कि चकरोड़ तथा सार्वजनिक भूमि जहां अवैध कब्जे पाए  गए थे, उनमें तहसील सदर में 267 स्थानों का चयन किया, जिसमें 114 स्थानों से कब्जे हटाए जा चुके हैं। 153 जगहों से हटाया जाना बाकी  है। तहसील सहसवान में 25 स्थानों में मात्र चार स्थानों से कब्जे हटाए गए  हैं। 21 स्थानों पर अभी कब्जे हैं। बिसौली में 159 में 26 स्थानों से कब्जे हटाए जा चुके हैं। 133 स्थानों से हटाना बाकी हैं। तहसील दातागंज में 25, बिल्सी में 60 स्थानों से कब्जे हटाए गए हैं। जिला भूमि व्यवस्था अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को उनके नाम से पत्र  भेजकर 15 फरवरी से पूर्व सभी इन स्थानों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मत्स्य पालन तथा पौधरोपण के लिए पांच वर्ष पूर्व पट्टा दिया गया था। अभी तक जिस प्रयोजन के लिए पट्टा लिया गया था, उसके सदुपयोग के संबंध में भी अब तक आख्या नहीं भेजी गई है। पट्टे का सदुपयोग न करने  वालों के विरूद्ध कार्यरवाही की जाएगी। एडीएम अशोक कुमार के अनुसार जिन आवंटियों द्वारा मत्स्य पालन नहीं किया  है और समयावधि समाप्त हो गई है, उनके खिलाफ 15 फरवरी को सांय तक  प्रत्येक दशा में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इसकी सूचना बरेली मंडल के आयुक्त को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed