{"_id":"596f594c4f1c1b0c3c8b4616","slug":"district-will-face-severe-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को करना होगा भीषण बिजली कटौती का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को करना होगा भीषण बिजली कटौती का सामना
बदायूं।
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
District will face severe power cuts
- फोटो : District will face severe power cuts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को अब भीषण बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। अब तक ठीक-ठाक बिजली सप्लाई मिल रही थी, लेकिन अब उत्पादन में गिरावट आने से बिजली कटौती शुरू हो गई है। मंगलवार रात भी दो घंटे की अपात बिजली कटौती की गई। बुधवार दिन में भी ट्रिपिंग की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने कटौती के समय लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
जिले में अब तक मुख्यालय को 20 से 22 और देहाती क्षेत्रों को 16 से 18 घंटे तक बिजली सप्लाई मिल रही थी। बिजली विभाग के एमडी अरविंद राजवेदी ने इस संबंध में जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जनता का सहयोग लेने के लिए भी कहा है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि केंद्र सरकार की जल बिजली परियोजनाओं से उत्पादन कम हो गया है। नाफाथा, झाकरी, करछम और वागच्यू परियोजनाओं में सिल्ट आ जाने की वजह से प्रदेश को मिलने वाली 500 मेगावाट बिजली फिलहाल मिलना बंद हो गई है। इसके साथ ही पावर ग्रिड कारपोरेशन की चंपा, कुरुक्षेत्र इकाइयों के ट्रिप कर जाने की वजह से 1200 मेगावाट की कटौती हो रही है। ऐसे में बिजली सप्लाई कम मिलने से बदायूं में भी अपात कटौती की जाएगी। हालांकि, पावर कारपोरेशन पर्याप्त बिजली मुहैया कराने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रहा है।
जिले में भीषण गर्मी के दौरान होने वाली आपात बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग के एमडी अरविंद राजवेदी ने भी उपभोक्ताओं का सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन आपात बिजली कटौती का लोगों को सामना करना होगा। ऐसे में वे धैर्य बनाए रखें।