फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District-level trials for sub-junior boys' hockey were held.

Budaun News: सब जूनियर बालक हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल हुए

Fri, 09 Oct 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
District-level trials for sub-junior boys' hockey were held.
स्टेडियम में ट्रायल के दौरान प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल शाम चार बजे से हुआ। इसमें जिले के 24 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोचों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन को परखा। इसके आधार पर 19 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। ये सभी खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने शुक्रवार को बरेली जाएंगे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सौरभ, कामेश, करण, शिवम, ब्रिजराज, आयुष, रंजीत, सुरजीत, घनश्याम, अनिकेत, भावेश, भविष्य, मुनीश, मयंक, कुनाल, अमित, लक्की, नवीन और तनुज शामिल हैं। ये सभी शुक्रवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने बरेली जाएंगे। मंडल स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हॉकी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव मधुकर मिश्रा, हॉकी कोच सैय्यद आबिद अली और जिम्नास्टिक कोच मधुकर महेंद्र मुर्मू की देखरेख में हुआ। अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed