{"_id":"60dcc1a18ebc3eccc45f4b28","slug":"district-hospital-got-new-oxygen-plant-badaun-news-bly4516150176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिला नया ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिला नया ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राज्य सरकार की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए दिया गया एक ऑक्सीजन प्लांट शासन ने वापस ले लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज आगरा में भेज दिया गया। इसके बाद में जिला स्तर पर प्रदेश सरकार की आलोचना होने लगी थी। इस बीच शासन ने जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इस प्लांट की क्षमता भी एक हजार एलपीएम (ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्षमता) की होगी।
कोरोना काल के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव को ऑक्सीजन दी जा रही थी। इस पर राजकीय मेडिकल में ऑक्सीजन प्लांट की अनुमति जिला प्रशासन ने शासन ने ली। स्वीकृति मिलने के बाद में यहां पर काम भी शुरू हो गया। इसी बीच राज्य सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट वापस ले लिया और आगरा मेडिकल कॉलेज को भेज दिया। ऐसे में सत्ता पक्ष पर सवाल उठने लगे। इसके बाद शासन ने उतनी ही क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट जिला पुरुष अस्पताल में लगाने की स्वीकृति दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगह का चयन भी कर लिया है। अब जल्द ही यहां भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिला अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
रुदायन पीएचसी पर भी लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
जिला प्रशासन ने कोरोना काल की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए रुदायन अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। हालांकि यह छोटा ही होगा। इस प्लांट क्षमता महज 45 एमपीएम है। इससे रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बनाया जा रहा है। यहां पर उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
घटपुरी में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, नहीं मिला बजट
प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए गन्ना विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक प्लांट लगाने की बात कही। ऐसे में बदायूं में मैसर्स राना शुगर मिल रामपुर ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी पर 165 एलपीएम का प्लांट बन रहा है। यहां पर सिविल वर्क पूरा हो चुका है। यहां पर 8.6 लाख रुपये की लागत बिजली कनेक्शन किया। इसके लिए अभी धनराशि नहीं मिली है। इसको लेकर मांग की गई है।
कादरचौक सीएचसी में भी लगेगा प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक में ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के संबंध मेें सीडीओ निशा अनंत ने स्वास्थ्य विभाग के साथ निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पाया कि सीएचसी में जगह को देखते हुए 20 बेड के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछाने की संस्तुति की गई। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश राठौर को आक्सीजन प्लांट लगाने की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएचसी के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली। उनमें सुधार के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान डॉ. सुकीर्ति यादव, डॉ. कर्तिकेय वर्मा, वार्ड व्याय अबरार के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
- जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। इसके लिए जगह का भी चयन हो गया है। यहां पर एक हजार एलपीएम क्षमता को प्लांट लगेगा। ये प्लांट पीएम फंड से बनाया जाएगा। - निशा अनंत, सीडीओ