फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   district hospital

जिला अस्पताल में बनेगा 45 बेड का आधुनिक वार्ड, जमीन चिह्नित

Sat, 11 Sep 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
district hospital
बदायूं का जिला अस्पताल।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों को आने वाले दिनों में और सहूलियतें मिलेंगी। 235 बेड के जिला अस्पताल में 45 बेड का एक नया वार्ड बनेगा। इसके लिए हड्डी रोग विभाग के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस वार्ड में आधुनिक सुविधाएं होंगी। 45 बेड के इस नए वार्ड में सभी फोल्डिंग बेड होंगे तो कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। अब यहां डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आधुनिक पैथोलॉजी की सुविधा भी है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट यूनिट भी प्रस्तावित है। अस्पताल में 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगभग तैयार है। इसके साथ ही 33 केवीए का अलग से बिजली फीडर भी बनाया जा रहा है। यह यूनिट शुरू होने के बाद एक यूनिट ब्लड चार लोगों के काम आ सकेगा। इसके साथ ही अब जिला अस्पताल में अलग से एक 45 बेड का नया वार्ड भी बनाया जाएगा। शासन स्तर से इसकी मंजूरी लगभग मिल चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने 45 बेड के इस वार्ड के लिए हड्डी रोग विभाग के पास जमीन चिह्नित करने के बाद सूचना शासन को भेज दी है। उम्मीद है कि नए वार्ड के लिए जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-
हृदय रोगियों को फिलहाल कोई राहत नहीं
जिला अस्पताल में भले ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है, लेकिन यहां हृदय रोगियों के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। कुछ समय पहले तक ईसीजी की सुविधा थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। करीब 14 साल से जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट या फिर हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। हृदय रोग वार्ड को अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है। मलेरिया और डेंगू के सीजन में इसे डेंगू वार्ड बना दिया जाता है और किसी वीवीआईपी के बदायूं आने पर इसे सेफ हाउस में तब्दील कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में 45 बेड का नया वार्ड बनना है। इसके लिए जो भी सूचना मांगी गई थीं वह भेज दी र्गइं हैं। वार्ड में सभी बेड फोल्डिंग होंगे। अन्य नवीन सुविधाएं भी इस वार्ड में मिलेंगी। ऑक्सीजन प्लांट का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही प्लांट शुरू हो जाएगा। बिजली उपकेंद्र का काम चल रहा है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट भी प्रस्तावित है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed