जिले में बनेंगे 153 नए ग्राम प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौगोलिक दृष्टि से बदायूं जिला सूबे में दूसरे नंबर पर आता है।
लिहाजा, बीते क्षेत्र पंचायत के चुनावों में यह देखने में आया कि तमाम गांवों में बहुत अधिक जनसंख्या होने के बाद प्रधान चुना जाता रहा। तो सैकड़ों की संख्या में कम आबादी होने पर ही प्रधान और क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होता रहा। हर बार क्षेत्र पंचायत के नए परसीमन की बात होती थी, ताकि जनसंख्या के आधार पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हो। शासन से सिग्नल मिलने के बाद जिला स्तर पर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के नए परसीमन की प्रक्रिया शुरू हुई। आपतियां मांगे जाने के बाद उनका निस्तारण किया गया और परसीमन को अब अंतिम रूप दे दिया गया है। छोटे-छोटे गांवों में प्रधान चुने जाएंगे इसके लिए राजनीतिक दल भी सहमत थे सो लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन करते हुए नए परसीमन की इच्छा जाहिर की थी। नए परसीमन के मुताबिक इस साल होने वाले क्षेत्र पंचायत के चुनावों में जिले में 153 नए ग्राम प्रधान चुने जाएंगे।
बता दें कि पहले प्रधानों की संख्या 885 थी जो नये परसीमन के अनुसार बढ़कर 1038 हो गई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले 966 संख्या थी जो अब 1266 हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पहले 10941 थी जो अब 12894 हो गई है। इसके अलावा नये परसीमन का असर जिला पंचायत सदस्यों की संख्या पर भी पड़ा है जो 41 के स्थान पर 51 हो गई है। यानि की दस नए जिला पंचायत सदस्य भी चुने जाएंगे।
परसीमन के साथ ही तैयारी कर दी शुरू
बदायूं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत का परसीमन जारी होने के बाद इस साल होने वाले चुनाव में भाग्य आजमाने के इच्छुक लोगों ने चुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग अपने पक्ष में अभी से माहौल बनाने को गांवों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलानों के लिए उनके कामकाज में जुट गए हैं। साथ ही सुबह की चाय भी घरों पर जाकर पी जाने लगी है।
2011 जनगणना के आधार पर हुआ है परसीमन
बदायूं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव के अनुसार नया परसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है। 153 नये प्रधान चुने जाएंगे तो 270 क्षेत्र पंचायत सदस्य। 10 नये जिला पंचायत सदस्य भी बनेंगे।
अक्तूबर में संभावित हैं चुनाव
बदायूं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव अक्टूबर में संभावित माने जा रहे हैं। यदि अक्तूबर में चुनाव होते हैं तो उस लिहाज से करीब छह माह का ही समय शेष बचा है। इस समय में ही जिला प्रशासन को अपनी तैयारी करनी होगी। हालांकि अभी चुनाव को लेकर कोई कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।
नये परसीमन के अनुसार यह है सूची-
विकास खंड प्रधान क्षेत्र पंचायत ग्राम
-------------------------------
पहले अब पहले अब पहले अब
समरेर 52 61 54 68 642 775
सालारपुर 66 77 63 84 783 933
वजीरगंज 45 50 59 72 577 644
बिसौली 63 70 67 84 777 872
आसफपुर 62 75 69 87 766 917
इस्लामनगर 54 66 56 69 662 792
दहगवां 70 80 81 98 858 992
सहसवान 85 104 82 105 1009 1242
अंबियापुर 61 70 80 93 785 890
उझानी 61 76 78 104 779 966
कादरचौक 48 54 63 83 574 696
उसावां 41 52 51 68 539 638
जगत 62 72 77 102 798 930
म्याऊ 57 71 60 79 711 863
दातागंज 58 60 56 70 681 744
---------------------------------
योग 885 1038 996 1266 10941 12894
---------------------------------
जिला पंचायत सदस्य
पहले- 41
अब- 51
समस्त जानकारी विभाग की ओर से दी गई है।