{"_id":"bfef10074c24a0ecdc316f25957f2d6b","slug":"distributed-in-compensation-will-the-minister-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे में बंदरबांट, गृहमंत्री को देंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे में बंदरबांट, गृहमंत्री को देंगे ज्ञापन
बदायूं।
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए भाकियू और बीकेडी ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। किसान नेताओं ने कहा कि इसमें केंद्र्र और प्रदेश दोनाें सरकारें जिम्मेदार हैं। ऐलान किया कि सतेती में बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष विरोध जताकर ज्ञापन दिया जाएगा। किसानों ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर को सौंपा।
मालवीय आवास पर भाकियू और बीकेडी के संयुक्त विरोध प्रदर्शन में भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों की दुर्दशा है और केंद्र और प्रदेश सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। सबसे अधिक शर्मनाक है कि किसान आहत होकर प्राण त्याग रहा है। इसका जवाब सरकारों को देना होगा। केंद्र्र और प्रदेश सरकारें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में फं सी है। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि केसीसी की अवधि पांच साल किया जाना चाहिए। किसानों को सूदखोरों से बचाने को यह जरूरी है। उन्होंने केसीसी का ब्याज माफ करने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष किसान यूनियन चौ. सौदान सिंह ने कहा है कि किसान सतेती गांव में पहुंचकर गृहमंत्री को अपनी पीड़ा बताएंगे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष हारुन गौस, सुरेश गुप्ता, कल्लन मियां आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र सक्सेना, दिग्विजेंद्र सिंह, सुल्तान जसीम, अजयपाल सिंह, राज कुमार सिंह, भागमल यादव, शेर सिंह यादव, गंगा सिंह शाक्य, ब्रजभूषण सिंह गुर्जर, पप्पू कुशवाहा, रामवीर सिंह, शिवदयान सागर, महावीर सिंह, मौलाना वासित अली आदि मौजूद रहे।