फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dimple Yadav targeted Yogi government in Budaun BJP MLA case

UP: 'बदायूं में भाजपा विधायक ने किया महिला से दुष्कर्म... शर्मनाक', डिंपल यादव ने योगी सरकार को घेरा

Tue, 24 Dec 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 12:58 PM IST
सार

Budaun News: बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य के मामले को लेकर मैनपुर की सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बदायूं की घटना को शर्मनाक बताया। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Dimple Yadav targeted Yogi government in Budaun BJP MLA case
सपा सांसद डिंपल यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

विस्तार

बदायूं में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के खिलाफ महिला से दुष्कर्म व करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सपा नेता भाजपा को घेरने में जुटे हैं। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि यूपी में लगातार हमारी बहन-बेटियों के साथ भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा किए गए अपराध बढ़ रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा गांव-गांव में जमीन हड़पने के मामले भी चरम सीमा पर हैं। 

विज्ञापन


सपा सांसद ने आगे लिखा है कि बदायूं में भाजपा विधायक ने अपने साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया, जमीन हड़पी। शर्मनाक। डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर भी निशाना साधा। लिखा कि मुख्यमंत्री योगी के संरक्षण में प्रदेश में निरंतर महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़े। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। डिंपल से पहले बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'क्या बाबा जी अपने बलात्कारी विधायक के मकान पर भी बुलडोजर चलवाएंगे।
विज्ञापन


यह है मामला 
बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य, बरेली के कारोबारी समेत तीन लोगों पर शनिवार को सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 13 अन्य लोगों पर भी जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट हुई है। यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने 12 दिसंबर को आदेश देते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 20 बीघा जमीन पर कब्जे का विवाद करीब दो साल से चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसी सिलसिले में उसकी पत्नी विधायक के पास बातचीत करने गई थी। यहां पर विधायक व दो अन्य लोगों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। 17 सितंबर 2024 को मां और पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचीं तो पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।

विधायक बोले- उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया गया 
भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने जमीन हड़पने, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में कोर्ट आदेश पर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। जांच में सब साफ हो जाएगा। वहीं मामले के एक अन्य आरोपी बरेली के कारोबारी आनंद प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि उन्हें 68 लाख रुपये लेने थे। रुपये न देने पड़ें, इसलिए ये मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed