फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Digging dropped Roads, trouble

खोदकर छोड़ दीं सड़कें, मुसीबत

Sun, 21 Feb 2016 07:29 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 21 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Digging dropped Roads, trouble

विज्ञापन
 शहर में कई स्थानों पर टेलीफोन लाइन डालने को खोदी गईं सड़कें लोगों को मुसीबत बढ़ा रही हैं। गड्ढों को सही तरह से नहीं भरने से रात के वक्त अंधेरे में लोग अक्सर गिर जाते हैं। वहीं थोड़ी बूंदाबांदी होने उन स्थानों पर कीचड़ भी फैल जाती है, लिहाजा लोगों को गुजरते वक्त भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में लावेला चौक, पंजाब नेशनल बैंक, कांग्रेस जिला कार्यालय आदि रोड पर कई दिन पहले टेलीफोन की लाइन बिछाने को सड़क खोदी गई। गड्ढों से निकली मिट्टी सड़कों पर पड़ी है। जहां दबाया भी गया है, तो उन्हें ठीक से नहीं भरा गया। लिहाजा, शाम होने के बाद इन सड़कों से गुजरने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। इसके अलावा बीते दिन कई बार रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी के कारण भी इन स्थानों पर कीचड़ हो गई।  

क्षेत्र के रामविलास, गोविंद, रामप्रकाश, विजेंद्र, महेंद्र का कहना है कि टेलीफोन लाइनों को डालने के बाद जिम्मेदार विभाग को तुरंत ही उसे भरवाना चाहिए पर ऐसा नहीं हुआ। परिणामस्वरूप लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नगर पालिका परिषद सड़कों को ठीक कराए या फिर संबंधित टेलीकॉम कंपनी, इन पैचवर्क जल्द कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed