{"_id":"61799ae412c9bb5fa6729790","slug":"diesel-tank-of-bitumen-mixer-machine-burst-two-scorched-badaun-news-bly464358276","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलतार मिक्सर मशीन का डीजल टैंक फटा, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलतार मिक्सर मशीन का डीजल टैंक फटा, दो झुलसे
विज्ञापन
कोलतार मिक्सर मशीन का डीजल टैंक फटने के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार सुबह दातागंज तिराहे के नजदीक वैल्डिंग करते समय अचानक तेज धमाके के साथ कोलतार मशीन का डीजल टैंक फट गया। इससे मौके पर आग गई। इसकी चपेट में आने वैल्डिंग कर रहे मिस्त्री समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी बाबू खान (30) की दातागंज तिराहे पर गैस वैल्डिंग की दुकान है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति कोलतार मशीन पर वैल्डिंग कराने पहुंचा। बाबू खान ने डीजल टैंक पर वैल्डिंग करना शुरू कर दी लेकिन भूलवश वह टैंक का ढक्कन खोलना भूल गए। उन्होंने जैसे ही वैल्डिंग शुरू की, तभी अचानक तेज धमाके के साथ मिक्सर मशीन का डीजल टैंक फट गया। इससे टैंक का डीजल मिस्त्री और नजदीक खड़े उनके सहयोगी गौरव (15) पुत्र अमर सिंह निवासी लोचीनगला के ऊपर गिर गया। डीजल फैलने के साथ ही उससे आग लग गई। इससे दोनों लोग झुलस गए और दूर जा गिरे। ये देखकर मौके पर खड़े लोग दौड़कर आए। उन्होंने टाट आदि डालकर आग बुझाई। मौके पर मौजूद लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर देखकर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में कोलतार मिक्सर मशीन का ड्राइवर बाल-बाल बच गया।