{"_id":"59cbebb24f1c1bc1538b4bc5","slug":"devotees-throng-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में सातवें दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में सातवें दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र की सप्तमी को मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ रही। लोगों ने मां के जयकारे लगाए और मनौती मांगी। शहर के सिद्धपीठ नगला मंदिर और बिरूआवाड़ी मंदिर समेत जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन कर लोग धन्य हो गए। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन
उघैती। बदायूं बिजनौर मार्ग पर स्थित मां काली के मंदिर पर दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां काली को जल चढ़ाकर फूलमाला, अर्पण कर आरती की।
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। पंडित अनुज राजौरिया, ग्राम देवता मंदिर के पुजारी सैदू सिंह ने बताया अंतिम दिन नवमी को हवन के साथ भंडारा भी होगा।
विज्ञापन
श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की ओर से हर प्रसाद मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ। बाड़गंगा से होते हुए चरण पादुका, अर्धकुमारी के दर्शन, करते हुए मां वैष्णो रानी के पिंडियों के दर्शन किए। बंगाली पंडित अशोक चकवर्ती के सानिध्य में नौ सुहागिन महिलाओं शालनी गुप्ता, दर्शन गुप्ता, बबिता गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सविता गुप्ता, मीना गुप्ता, आशा गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता और मंजू गुप्ता ने मां केला मैया को विधि विधान से सिंदूर, चूड़ियां, वस्त्र पहना कर भव्य शृंगार किया। इधर हापुड़ से आए गायक भोजवीर ने भजनों से श्रद्धालुयों को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रीलक्ष्मी नरसिंह सेवा समिति, श्री गुरु अमरदास सेवा सोसायटी, श्रीबालाजी सेवार्थ समिति आदि सेवा संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुकेश वैश्य, नवनीत गुप्ता, अंकित सक्सेना, मनीष अरोरा, प्रतीक मक्कड़, रवि झा, गौरव चावला, विशाल सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, अंकुश सक्सेना, विशाल गुप्ता, रूपक वैश्य मौजूद रहे।
------------
मां काली के अखाड़े का हुआ आयोजन
रुदायन। नवरात्रि के पावन पर्व पर आकर्षक झांकियों के साथ नगाड़े की धुन पर चल रहे शक्ति स्वरूपा अष्टभुजी मां काली के अखाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर वासियों ने अपने द्वार पर आई साक्षात काली से गोला कटवा कर भेंट अर्पित की।
नगर के प्रसिद्ध दुर्गा देवी भवन परिसर में आकाशवाणी बरेली के सीनियर एंकर मुरलीमनोहर गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नवयुवक जनता महाकाली अखाड़ा के कलाकारों ने परंपरानुसार इस वर्ष भी सजीव झांकियां सजाईं। आचार्य दिनेश शर्मा ने भवन परिसर में स्थित मां काली मंदिर में हवन पूजन के साथ कलाकारों को काली तथा लांगुर का रूप दिया। नगर के मुख्य मार्गों होली चौक, बृहस्पति बाजार, बैंक रोड, बारह सैनी मोहल्ला, वमनपुरी होते हुए दुर्गा देवी भवन पर आकर विसर्जित हुआ। इस दौरान लोगों ने चलते फिरते अष्टभुजी महाकाली के विराट स्वरूप से अपने द्वार पर गोला कटवाकर भेंट अर्पित की और पुण्य लाभ कमाया। जगह जगह महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर और अबीर गुलाल उड़ाकर अखाड़े का स्वागत किया। नवयुवक समाज उत्थान चेरिटेबल सोसायटी के बैनर तले निकाली गई झांकियों में भारतमाता, शनिदेव और चट्टी चट्टा ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । इस अवसर पर संरक्षक मदन लाल गुप्ता, नवरत्न गुप्ता, अक्षय गुप्ता,नरेंद्र,कमल गुप्ता, तेजेश शर्मा, आलोक गुप्ता ,संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।