फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees throng at Shiv temple

बुर्रामंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Wed, 14 Feb 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 14 Feb 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng at Shiv temple
महाशिवरात्रि पर बुर्रा फरीदपुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर बुधवार को हर-हर महादेव से गूंज उठा। पूर्वाह्न तक करीब 50 हजार भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक भी किया। भोलेनाथ को उनके प्रिय बेर, बेलपत्र और धतूरे के फल अर्पित किए। मंदिर के बाहर लगे मेले में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

शिव परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक की शुरुआत तड़के ब्रह्म मुहूर्त के साथ हुई। शिवभक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक से पहले मंदिर परिसर की परिक्रमा की। परिक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मौनी बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर के आसपास इलाके से जुड़े गांव बुर्रा, अहीरवारा, पतौरा, फतेहपुर, तेहरा, बेनीनगला आदि में पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। इससे पहले गंगाघाट से जल भरकर चले शिवभक्त बाजार में भी थिरकते नजर आए। शिवभक्तों की सुविधा के लिए ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, पूर्व पालिका सदस्य रंधावा यादव, संतराम सिंह और विश्वपाल सिंह सेवादारों के साथ व्यवस्थाएं करते दिखे। 
विज्ञापन


मूंछों वाला भोलेनाथ का मंदिर रोशनी से जगमग 
उझानी। पुरानी अनाज मंडी में मूंछों वाले भोलेनाथ के प्रति लोगों में खासी आस्था दिखी। आयोजकों ने मंगलवार शाम को मंदिर को रोशनी से जगमग करा दिया। भक्तों ने उन्हें 11 सौ पान का भोग अर्पित किया। कलाकारों ने शिव-पार्वती के विवाह का मंचन किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed