फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   devotees throng at Ganga on Paush Purnima

पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 02 Jan 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 02 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
devotees throng at Ganga on Paush Purnima
Ganga snan
पौष पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट मंगलवार को कड़ाके की ठंड में भी आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने घाट पर ही हवन-पूजन भी कराया। घाट पर दोपहर बाद तक हर-हर गंगे गूंजता रहा। 
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला यूं तो सुबह से ही शुरू हो गया लेकिन सुबह में ठंड अधिक होने की वजह से भीड़भाड़ कम रही। दोपहर बाद तक जुटे हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। कई परिवार के लोगों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। घाट पर लगे मेला में श्रद्धालुओं ने घरेलू सामान की खरीददारी की। पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के महत्व को लेकर महंत हरीओम दास शास्त्री ने बताया कि जो श्रद्धालु माघ महीना में घाट पर आकर कल्पवास करते हैं, उनके लिए पूर्णिमा वाले से दिन से शुरूआत बेहद पुण्यदायक होती है। माघ महीना धार्मिक कार्यों के लिए खास महत्व रखता है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन ने घाट पर जलवाए अलाव 
उझानी। कड़ाके की सर्दी के बाद भी स्नानार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए मंगलवार सुबह में नगर पंचायत प्रशासन ने घाट पर सात-आठ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष नरेशपाल यादव खुद भी अलाव और व्यवस्थाओं की जानकारी करने को घाट पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दो स्थानों पर अस्थायी कैंप भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed