{"_id":"59d628844f1c1bac538b5f7e","slug":"devotees-throng-at-ganga-ghat-for-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 05 Oct 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा पर गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद उन्होंने पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया फिर घाट पर पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। दोपहर बाद तक चले स्नान के दौरान घाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन
गंगा स्नान की शुरुआत ब्रह्म मुहुर्त में हुई। रात में गंगाघाट पर पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान का दौर अपराह्न तक चला लेकिन सुबह में नौ बजे भीड़ बढ़ने लगी। बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले चारों घाट पर आस्था के सैलाब के आगे कुछ और नजर नहीं आया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजन किया। गंगा मइया का दुग्धाभिषेक भी किया गया। हर-हर गंगे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी अर्पित किया। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। राजस्थान से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, राजस्व निरीक्षक आरएन मिश्रा और ओमबाबू नागेंद्र के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन