फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees take a dip in the Ganges at Kachla Ghat

Budaun News: कछला घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges at Kachla Ghat
कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान करते लोग। संवाद
- घाट पर महिलाओं ने किया संकीर्तन, मंडन संस्कार भी हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/ कछला। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं ने संकीर्तन किया तो घाट पर पुरोहितों से अनुष्ठान भी कराए गए। इस दौरान मुंडन भी कराए गए। मेले में खासी भीड़ दिखी। महिलाओं और बच्चों ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया।
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया था। सुबह तक हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। फिर हर-हर गंगे के घोष के साथ स्नान करते दिखे। श्रद्धालुओं ने घाट पर अपने इष्टदेव और गंगा मइया की पूजा की। कासगंज, हाथरस, बदायूं, मथुरा और पड़ोसी राज्यों में राजस्थान समेत मध्यप्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

कन्याओं को भोजन कराने के बाद कई श्रद्धालुओं ने आश्रमों में संकीर्तन किया। आश्रमों में इसे लेकर रौनक नजर आई। घाट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार के सामान की खरीदारी भी की। हालांकि नगर पंचायत की तरफ से खोया-पाया कैंप लगाया गया। भीड़ भाड़ की वजह से पुलिस को भी व्यवस्थाएं बरकरार रखने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में रहे लोग परेशान
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर काफी संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों से कछला पहुंचे। ऐसे में वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसको खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का गर्मी में हाल बेहाल था। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई।


तलाशते रहे पर्स, नहीं मिला
मेले में जेब कतरे भी सक्रिय रहे। कछला में गंगा स्नान के दौरान सिविल लाइन निवासी रामसिंह अपने परिवार के साथ गए थे। भीड़ में किसी ने उनका पर्स निकाल लिया। जब उन्होंने खरीदी हुई चीजों के पैसे देने के लिए पर्स निकाला तो उनको इसकी जानकारी हुई। काफी तलाशने पर भी उन्हें पर्स नहीं मिल सका।

कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान करते लोग। संवाद

कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed