फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees queue up at Shaktipeeth Nagla Devi Temple

Budaun News: शक्तिपीठ नगला देवी मंदिर में लगी भक्तों की कतार

Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees queue up at Shaktipeeth Nagla Devi Temple
बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर दे्वियों पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र के दूसरे दिन शहर के शक्तिपीठ नगला देवी मंदिर और अन्य प्रमुख माता रानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने माता की विशेष स्तुति, भजन और मंत्रोच्चारण के साथ अपनी मनोकामनाओं की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। शक्तिपीठ नगला देवी मंदिर का गेट सुबह पांच बजे खोल दिया गया। लाइन में लगकर भक्तों ने बारी-बारी से माता रानी के दर्शन किए।

भक्तों ने माता से सुख, समृद्धि और परिवार की भलाई की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन, फूल और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में संगीत और भजन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक वातावरण और उत्सव की भावना को बढ़ाया गया। भक्तों ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मानसिक शांति, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस शुभ अवसर पर माता के प्रति भक्ति का माहौल पूरे शहर में दिखा।
विज्ञापन

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर दे्वियों पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर दे्वियों पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed