फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees dance fiercely in Shyam Baba's sankirtan in Kunvargaon

Budaun News: कुंवरगांव में श्याम बाबा के संकीर्तन में जमकर झूमे भक्त

Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance fiercely in Shyam Baba's sankirtan in Kunvargaon
नगर के खाटू श्याम मंदिर में बुधवार की रात मंदिर समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा का भव्य संकीर
कुंवरगांव। खाटू श्याम धाम मंदिर में बुधवार की रात मंदिर समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग लगाए गए। बाबा के भक्तों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड से आए भजन सम्राट अमन सांवरिया ने भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। वृंदावन से आए अमन मिश्र ने भजनों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संकीर्तन का आनंद लिया। देवेंद्र सिंह व मदन सिंह तोमर ने खाटू श्याम के भजन व गीत प्रस्तुत कर धूम मचा दी।
विज्ञापन

पंडाल में खाटू श्याम भगवान के जयकारे गुंजायमान हो उठे। बीच-बीच में यहां बाबा की भव्य झांकी भी पेश की गई। इसके बाद देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्याम प्रेमियों को समिति की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed