फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devoted to mothers Words Suman

माताओं के प्रति समर्पित किए शब्द सुमन

Sun, 10 May 2015 08:11 PM IST
belsi
belsi Updated Sun, 10 May 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Devoted to mothers Words Suman
नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में आज मदर्स-डे रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मां के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ कमलेश शर्मा ने मां बागीश्वरी देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए हुई प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षाओं से यूनिफॉर्म, बैंग, स्वच्छता एवं अन्य गुणों के आधार पर बच्चों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा पांच की भूमिका देवल को चुना गया। उनकी मां को आदर्श मां के रूप में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने अनेक उदाहरण देकर जीवन में मां की महत्वता को समझाया। इस मौके पर प्रबंधक राजाराम शर्मा, रजनीश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, आशीष वशिष्ठ, अरविंद श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, कविता, सरिता, अलका, गीता, मेहाना, पूजा, कनिष्का, कीर्ति, शलिनी, रुचि, शिल्पी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, भूदेवी इंटर कॉलेज में भी बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्राइमरी स्तर पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में आस्था वार्ष्णेय, खुशी माहेश्वरी, श्रव्या वार्ष्णेय, शिवांग गुप्ता ने पहला स्थान पाया। अनुभव गौड़ की मां विनीता शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। जूनियर स्तर पर माव जीवन में विज्ञान वरदान है अथवा अभिशाप विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क रखे। पक्ष में सक्षम वार्ष्णेय एवं विपक्ष में दिव्याशी वार्ष्णेय ने को पहला स्थान दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, आरती वार्ष्णेय, सुशील कुमार, राजीव कुमार, मुनेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, कुलदीप तिवारी, गीता रानी, अशोक कुमार, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातृ दिवस पर किया यज्ञ
गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम हुए। सबसे पहले यहां यज्ञ हुआ। इस मौके पर आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मां का स्थान सर्वोपरि होता है। एक बच्चे जितनी मां हितकारी होती है, उतना कोई नहीं हो सकता है। जो अपनी मां के दिल को दुखाता है, वह जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं कर सकता है। यहां प्रश्रय, प्रियंका, मोना, ईशा, अंजलि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रज्ञा आर्य, संतोष कुमारी, शशि रानी, ममता रानी, सरोज देवी, साहब सिंह, विनीत कुमार, रामसेवक, अगरपाल सिंह, बद्रीप्रसाद, सुनील कुमार, बलवीर सिंह,भावना, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed