UP: बदायूं में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा है गुंडा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बदायूं के सहसवान और बिल्सी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर जमकर जुबानी हमला बोला। राहुल गांधी पर भी तंज कसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान के माहेश्वरी भवन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर सियासी वार किए। कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है। 2024 के बाद में यह खोजने पर भी नहीं मिलेनी चाहिए। यह जनता की जिम्मेदारी है।
उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लेकर सियासी हमला बोला। बसपा, कांग्रेस पर भी वार किए। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में गुंडा बैठा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के गठबंधन के बाद भी जनता ने कमल खिलाया नहीं होता तो रामलला का मंदिर नहीं बन पाता। यह राष्ट्र का मंदिर हैं, सामाजिक एकता का मंदिर, हिंदू रामलला को भगवान के रूप में मनाते हैं। मुस्लिम अपना पुरखा मानें या पूर्वज मानें तो अच्छा है। 140 करोड़ देशवासियों के राम हैं और राम का मंदिर भी है।
उपमुख्यमंत्री ने बिल्सी के भगवान दास पैलेस में बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लेकर उनसे जुड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी भी कर दी। बोले, अखिलेश यादव की कुंडली में फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। ऐसा ही राहुल गांधी के साथ है। वह भी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनकी कुंडली भी अखिलेश जैसी है।
पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव: भाजपा वाले घबराए हुए..., 14 में आए थे और 24 में चले जाएंगे; 10 बड़ी बातें
उन्होंने कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया। विकास तेजी से हो रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों और दंगाइयों की पार्टी है, तो भाजपा गरीबों, नौजवानों और किसानों की पार्टी है।
शिवपाल क्या, अखिलेश भी बदायूं से लड़े तो उन्हें भी हरा देंगे: वर्मा
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा प्रत्याशी को लेकर खुली चुनौती दे डाली। बोले, पुराना हिसाब चुकता करने के लिए अखिलेश ने चाचा शिवपाल को प्रत्याशी बनाया। शिवपाल को लगा कि हार जाएंगे तो वह मैदान से खिसक गए। चाचा शिवपाल क्या.. अखिलेश भी बदायूं सीट से चुनाव लड़ लें, भाजपा कार्यकर्ता उन्हें भी हरा कर भेज देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.