फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said in badaun SP a derailed

डिप्टी सीएम ब्रजेश ने ली राहुल की चुटकी: जो आटा भी लीटर में नापते हैं उन पर क्या बोलें, सपा को बताया डिरेल्ड

Thu, 08 Sep 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को डूबता हुआ जहाज बताया। कहा कि सपा गुंडों को पुष्पित-पल्लवित करती है। वह तो डिरेल्ड हो चुकी है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर बोले कि उनके बारे में क्या बोले, वह तो आटा भी लीटर में नापते हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said in badaun SP a derailed
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदायूं में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गिनाने के साथ विपक्ष पर निशाना भी साधा। सपा को डूबता हुआ जहाज बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा गुंडों को पुष्पित-पल्लवित करती है। वह तो डिरेल्ड हो चुकी है। आपसी कलह से जूझ रही है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी का नाम लिए बगैर बोले कि उनके बारे में क्या बोले, वह तो आटा भी लीटर में नापते हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम गुरुवार दोपहर भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों और माफिया की पार्टी है। सपा ने हमेशा प्लॉट, मकान दुकानों पर कब्जे ही किए हैं। हमने उन्हें 2014, 2017 और 2019 में परास्त किया है। यूपी में 35 साल के बाद 2022 में भाजपा की दोबारा सरकार बनी है।

विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जिक्र पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के बारे में हमें कुछ नहीं कहना। विपक्ष डिरेल्ड हो चुका है। बिना नाम लिए राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आटा भी लीटर में माप रहे हैं। उनके बारे में हम क्या बोलें। 2024 में मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। बिजली कटौती की समस्या पर बोले कि 2017 से पहले प्रदेश के चार जिलों में वीआईपी बिजली सप्लाई मिलती थी, लेकिन अब यूपी के 75 जिलों में बिजली सप्लाई मिल रही है।

अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में मात्र 13 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज है। अगले आठ साल में हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर होंगे। एनएचएम के तहत हजारों डॉक्टरों की नियुक्ति की है। डिप्टी सीएम ने व्यवस्थाओं में सुधार का दावा किया।

विज्ञापन

आगे बोले, वह पूरी जिम्मेदारी से कह रहे हैं कि व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा। सुधार के लिए ही जनपद स्तर पर समीक्षा बैठकें हो रही हैं। फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने और कोरोना का बिना टीका लगे मोबाइल पर मैसेज आने को लेकर भी उन्होंने सफाई दी। मेडिकल कॉलेज में हर माह हो रही लाखों रुपये की ऑक्सीजन खरीद मामले का भी डिप्टी सीएम ने संज्ञान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed