फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration of BJP supporters in Ushait, ballot boxes were not allowed to lift

Budaun News: उसहैत में भाजपा समर्थकों का प्रदर्शन, नहीं उठने दीं मतपेटियां

Fri, 12 May 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of BJP supporters in Ushait, ballot boxes were not allowed to lift
बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद
- प्रशासन पर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप, भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को कई नगर पालिका और नगर पंचायतों में भीड़ खदेड़ने के मामले सामने आए तो वहीं देर शाम उसहैत नगर पंचायत में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल से मतपेटियां उठने नहीं दीं। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।
भाजपा प्रत्याशी गौरव कुमार गुप्ता का आरोप है कि संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय हमेशा से अतिसंवेदनशील मतदान स्थल माना गया है। इसके बावजूद उसे सामान्य श्रेणी में रखा गया। यहां जो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए, उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया। उनके मतदाताओं का उत्पीड़न किया गया। यहां तक कि पुलिस-प्रशासन ने वोट तक डालने नहीं दिया। उनके आधार कार्ड स्कैन किए गए, दीवारों पर घिस-घिसकर देखे गए, जबकि मुस्लिम इलाके में कोई रोकटोक नहीं की।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें तक वोट नहीं डालने दिया। शाम को वह पोलिंग बूथ के अंदर थीं। वह वोट डाल पातीं, इससे पहले मतपेटियां सील कर दी गईं। मामले को लेकर रात तक उसहैत में प्रदर्शन चलता रहा। इसके अलावा गुलड़िया, इस्लामनगर, बिल्सी, वजीरगंज में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। कुछ फर्जी मतदाता भी पकड़े गए हैं। फिलहाल मारपीट या अन्य विवाद जैसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान स्थल पर विवाद की जताई थी आशंका
- नगर पंचायत उसहैत के निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुवदेव गुप्ता ने भी इस बूथ पर बवाल होने की आशंका जताई थी। उनका कहना है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भी लगाई है।

गुलड़िया में नोकझोंक, छह फर्जी मतदाता पकड़े
गुलड़िया। नगर पंचायत गुलड़िया में बृहस्पतिवार शाम छह फर्जी मतदाता पकड़े गए लेकिन पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इसको लेकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने खुद एक महिला पकड़ी थी। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़कर नहीं ले गई। बाद में पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।



उझानी में सपा-भाजपा समर्थकों में हाथापाई
उझानी। मतदान के दौरान हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल स्थित बूथ पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे को लेकर सपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। सपा समर्थित प्रत्याशी ने धांधली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत उन्होंने फोन पर डीएम से की। सपा और भाजपा समर्थक में टकराव की नौबत भी आ गई। पुलिस फोर्स ने दोनों के समर्थकों को बूथ के बाहर खदेड़ दिया।
एमजीपी कॉलेज स्थित भदवारगंज मोहल्ले के बूथ पर फर्जी वोटिंग की शिकायत पर हंगामा हो गया। इसे लेकर सपा प्रत्याशी करीब एक घंटे तक बूथ पर डटे दिखे। हंगामा और नोकझोंक की शुरुआत दोपहर से हो गई। नगर पालिका परिषद और कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित बूथ पर भी एक वोट को लेकर सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर कहासुनी हुई।
ऐसा ही नजारा सरौरा के बूथ पर भी देखने को मिला। इस बूथ पर सपा और भाजपा समर्थक के बीच हाथापाई भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कहीं पर भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बूथों के आसपास किसी भी प्रत्याशी की भीड़ नहीं जुटने दी।


नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के पास भीड़ को खदेड़ा
बिल्सी। नगर के कुछ मतदान केंद्रों के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने कई बार खदेड़ा। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद के बूथों के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि इस केंद्र पर कुछ लोग बिना पहचान पत्र के फर्जी मतदान कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर एसएचओ एके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद फिर से भीड़ जमा हो गई। जैसे ही पुलिस की गाड़ी आती दिखी लोग फिर से भाग खड़े हुए। संवाद


कबूलपुरा में सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने दौड़ाए लोग
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में गश्त करते हुए पहुंचे सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने शाहिद मेमोरियल स्कूल के पास एकत्र भीड़ को दौड़ा दिया। बताते हैं कि मतदान स्थल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। यह देखकर दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ उन्हें दौड़ा दिया। वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

बिल्सी में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed