{"_id":"c854b36f6648862751828b6ceb40d14d","slug":"deep-punishment-was-likely-to-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप-सजाओ में संभावना रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप-सजाओ में संभावना रहीं अव्वल
वजीरगंज(बदायूं)
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विकास क्षेत्र वजीरगंज के गांव गोठा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दीप सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की संभावना ने प्रथम, कक्षा छह की शवनम ने द्वितीय और कक्षा आठ की साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिल्पी चौहान, अरमान और सुधीक्षा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विद्यालय के 32 छात्र- छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय ने छात्र-छात्राओं को दीपावली के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए हमें पटाखों का उपयोग कम से कम करना चाहिए। प्रकाश पर्व दीपोत्सव के रूप में मनाना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक सुधा, शीशपाल शर्मा और सुभाष चंद्र रहें। न्याय पंचायत प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से भविष्य में और अधिक मेहनत करने व त्योहार मनाने के कारणों के प्रति जिज्ञासु प्रवृत्ति विकसित करने को कहा। इस अवसर पर मनोज वाष्र्णेय, हेमंत सिंह, सुधा, नेत्रपाल सिंह, विद्या रानी, गोपाल, राजीव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन