{"_id":"596cfafd4f1c1beb068b477a","slug":"decided-when-will-be-the-term-of-the-chairman-of-the-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हो गया, कब खत्म होगा निकायों के चेयरमैन का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय हो गया, कब खत्म होगा निकायों के चेयरमैन का कार्यकाल
बदायूं।
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
तय हो गया, कब खत्म होगा निकायों के चेयरमैन का कार्यकाल
- फोटो : तय हो गया, कब खत्म होगा निकायों के चेयरमैन का कार्यकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकायों के चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर संशय दूर करते हुए सोमवार को शासन ने साफ कर दिया कि कार्यकाल निकाय बोर्ड की पहली बैठक की तिथि को खत्म होगा। इसका शासनादेश जारी होने के बाद स्थिति साफ हो गई कि जिले की सभी निकायों के चेयरमैन अब कब तक काम कर पाएंगे। शासनादेश की खबर लगने के बाद जिले की सभी निकायों के बोर्ड की पहली बैठक की तिथि जानी गई। ऐसे में, बदायूं नगर पालिका की चेयरमैन का कार्यकाल नौ अगस्त तक रहेगा। बिल्सी पालिका चेयरमैन का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो जाएगा। उझानी पालिका चेयरमैन 13 अगस्त तक कार्य करेंगे। जबकि बिसौली और सहसवान पालिका चेयरमैन का कार्यकाल इसी महीने जुलाई में पूरा हो जाएगा। नगर पंचायत से पहली बार पालिका बनी दातागंज के चेयरमैन का कार्यकाल भी 30 जुलाई तक रहेगा।
जिले में कुल 20 नगर पालिका और नगर पंचायतें हैं। इसमें नगर पालिका बदायूं, बिल्सी, बिसौली, उझानी, सहसवान और ककराला हैं। शेष नगर पंचायतें हैं। इसके लिए शासन की शासन की ओर से निर्देश जारी हुआ है कि चेयरमैन की ओर ली गई शपथ के बाद हुई बोर्ड की पहली बैठक की तिथि से कार्यकाल खत्म माना जाएगा। इसके बाद चुनाव होने तक चेयरमैन के स्थान पर अधिशासी अधिकारी और प्रशासन की ओर नामित अधिकारी को नगर पालिका और नगर पंचायत का संचालन कराने का दायित्व सौंपा जाएगा। हालांकि जन हित कार्य में निकाय की कार्यकारिणी की समिति की ओर से सहयोग लिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सरकार की ओर से कोई भत्ता या मानदेय नही दिया जाएगा। नगर निकाय में व्यवस्था में कोई भी धनराशि कैश में निर्गत नही की जाएगी।
कब खत्म होगा कार्यकाल
निकाय शपथ ग्रहण पहली बैठक
विज्ञापन
बदायूं 18 -जुलाई -2012 9-अगस्त 2012
बिल्सी 18 -जुलाई -2012 14-अगस्त-2012
बिसौली 18 -जुलाई -2012 30 जुलाई 2012
उझानी 18 -जुलाई -2012 13 अगस्त 2012
सहसवान 18 -जुलाई -2012 25 जुलाई 2012
ककराला 18 -जुलाई -2012 9 अगस्त 2012
दातागंज 18 -जुलाई -2012 30 जुलाई 2012
उसावां 18 -जुलाई -2012 25 जुलाई 2012
उसहैत 18 -जुलाई -2012 1 अगस्त 2012
अलापुर 18 -जुलाई -2012 1 अगस्त 2012
गुलडिय़ा 18 -जुलाई -2012 16 अगस्त 2012
सखानूं 18 -जुलाई -2012 6 अगस्त 2012
कछला 18 -जुलाई -2012 30 जुलाई 2012
कुवंरगांव 18 -जुलाई -2012 26 जुलाई 2012
वजीरगंज 18 -जुलाई -2012 8 अगस्त 2012
सैदपुर 18 -जुलाई -2012 30 जुलाई 2012
मुडिय़ा 18 -जुलाई -2012 25 जुलाई 2012
फैजगंज 18 -जुलाई -2012 30 जुलाई 2012
रूदायन 18 -जुलाई -2012 4 अगस्त 2012
इस्लामनगर 18 -जुलाई -2012 4 अगस्त 2012
नगर निकायों का कार्यकाल जैसे-जैसे समाप्त होता जाएगा, वैसे ही ईओ को नगर पालिका या नगर पंचायत का दायित्व सौंप दिया जाएगा। बोर्ड की पहली बैठक के बाद कार्यकाल खत्म होने से चेयरमैनों का खाता भी बंद कर दिया जाएगा। खाते का संचालन अधिशासी अधिकारी और लेखा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के संयुक्त रूप से किया जाएगा।
-अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन