फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death of newly born

प्रसव के बाद नवजात की मौत पर हंगामा, आरोप लगाए

Tue, 17 Nov 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
death of newly born
दहगवां/जरीफनगर। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इस पर प्रसूता के परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी गई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव पड़रिया निवासी नेम सिंह ने अपनी पत्नी पूजा को दहगवां के एक निजी जच्चा-बच्चा केंद्र पर प्रसव के लिए भर्ती कराया था। नेम सिंह का आरोप है कि यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव की बात बताते हुए 14 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। उसने पत्नी की छुट्टी कराने को कहा तो डॉक्टर ने प्रसव के बाद रुपये देने को कहा। इसके बाद डॉक्टर ने उसकी पत्नी को गुन्नौर स्थित अपने दूसरे निजी अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी पत्नी का सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव का कहना है कि मामला रुपयों के लेनदेन का था। रुपये वापस करा दिए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed