{"_id":"5f3f8cb48ebc3eabec6b2169","slug":"death-badaun-news-bly4169121136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर सही कर रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर सही कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक गांव के मंदिर पर लाउडस्पीकर सही करने गया था। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार रात प्रहलादपुर गांव के मंदिर पर लाउडस्पीकर चल रहा था। देर रात अचानक लाउडस्पीकर चलते-चलते बंद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक लाउडस्पीकर के बारे में गांव अनुज गुप्ता (25) पुत्र वेद प्रकाश कुछ जानकारी रखता था। इससे मंदिर से उसे बुलाया गया। उसके बाद युवक लाउडस्पीकर ठीक करने मंदिर पर चला गया। बताते हैं कि युवक लाउडस्पीकर सही कर रहा था, तभी उसको करंट लग गया, जिससे युवक बेहोश होकर वहीं गिर गया। उस समय मंदिर पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे लाउडस्पीकर से अलग किया। इसकी सूचना पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। वह युवक को अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद