फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

कनऊखेड़ा में तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत

Sat, 15 Aug 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
death
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनऊखेड़ा में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बुजुर्ग तालाब में हाथ पैर धोने के लिए घुसा था। तभी पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम कनऊखेड़ा निवासी कुलवीर (60) शुक्रवार को अपने खेत से काम करके लौटे थे। परिवार वालों के मुताबिक उस वक्त उनके हाथ पैरों पर मिट्टी लगी थी। ये देखकर वह हाथपैर धोने के लिए घर के नजदीक तालाब में घुस गए। बताते हैं कि उसी वक्त वृद्ध अचानक तालाब में फिसलकर जा गिरे। इस समय बरसात होने से तालाब में पानी ज्यादा था। जिससे वृद्ध गहरे पानी में डूब गए। उस दौरान कुछ लोग तालाब किनारे बैठे थे। वह वृद्ध को देखकर तालाब में कूद गए। उन्होंने जैसे-तैसे वृद्ध को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर वृद्ध के परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसी समय गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम और म्याऊं चौकी इंचार्ज रणजीत बहादुर सिंह पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed